दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वाइन फ्लू की गहन जांच
आईजीआई हवाई अड्डे को विकसित करने वाली कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) के प्रवक्ता अरुण अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा, "अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर पहुंचने वाले यात्रियों की 24 घंटे जांच की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वे हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पहले जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं।"
डब्ल्यूएचओ ने स्वाइन फ्लू के नाम से कुख्यात इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) को गुरुवार को सर्वोच्च छठे चरण पर पहुंचने की घोषणा के साथ ही उसे महामारी घोषित कर दिया है।
देश में फिलहाल फ्लू के 16 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हैदराबाद में शुक्रवार को एक नया मामला प्रकाश में आया। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 74 देशों में अब तक फ्लू के 28,774 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 144 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications