किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार
सूरत पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, "हमने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और कार को जब्त कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। "
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय यातायात कार्यालय के बाहर तीन व्यक्ति किशोरी का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही किशोरी पहुंची उसे उन लोगों ने अपनी कार में उठा लिया।
बुरी तरह से घायल लड़की ने बाद में एक टेलीफोन बूथ से अपने माता-पिता को घटना के संबंध में जानकारी दी। सूचना मिलते ही लड़की के माता-पिता और संबंधी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित करने से पहले उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications