वस्त्र उद्योग को सेवा कर से राहत देगी सरकार
वस्त्र मंत्री दयानिधि मारन ने शुक्रवार को वस्त्र उद्योग पर मंदी के असर के बारे में रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, "वस्त्र उद्योग के लिए लघु अवधि की रणनीति के तहत हम वित्तीय ढांचे को तर्कसम्मत बनाने, सेवा कर से राहत देने, बकाया राशि के शीघ्र भुगतान आदि की कोशिश करेंगे।"
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में सरकार इस क्षेत्र में रोजगार के एक करोड़ अवसर जुटाने के कदम उठाएगी और विश्वस्तरीय अत्याधुनिक निर्माण सुविधाएं जुटाएंगी।
'वस्त्र उद्योग पर आर्थिक मंदी का प्रभाव' शीर्षक वाली यह रिपार्ट आईसीआरए मैनेजमेंट कंसल्टिंग सर्विसिज ने तैयार की है।
आर्थिक मंदी के कारण निर्यात में कमी आने की वजह से वस्त्र उद्योग में छह लाख से ज्यादा कामगारों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications