देश के औद्योगिक सेक्टर में लगातार सुधार होगा : मूडीज
सरकार द्वारा शुक्रवार को यहां जारी आंकड़े में कहा गया है कि अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 1.4 प्रतिशत का उछाल आया है। जबकि मार्च महीने के सूचकांक में 0.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।
मूडीज इकॉनामिक डॉट कॉम के साथ जुड़े अर्थशास्त्री निखिलेश भट्टाचार्य ने कहा, "आने वाले महीनों में औद्योगिक उत्पादन लगातार सुधार का संकेत देता रहेगा।"
भट्टाचार्य के अनुसार सरकार की ढांचागत परियोजनाओं, वापस लौटते आत्मविश्वास, उदार मौद्रिक नीति और उपभोक्ता वस्तुओं की नई कीमतें उत्पादन को बढ़ाने में मददगार साबित होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications