अर्जुन युद्धक टैंक का परीक्षण टाला गया : सेना प्रमुख
कपूर ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "अर्जुन टैंक हमारे पास आ गया है। इसे क्रियाशील बनाने में रेजिमेंट को अभी तीन-चार और माह का समय लग सकता है। इसके बाद हम टी-90 के साथ इसक तुलनात्मक परीक्षण करेंगे।"
सेना के एक अधिकारी ने इस बीच कहा, "रेजिमेंट तीन महीनों तक इस टैंक का फील्ड परीक्षण करेगा। इसके बाद सेना अक्टूबर या नवम्बर महीने में टी-90 के साथ इसका तुलनात्मक परीक्षण करेगी। उसके बाद तय किया जाएगा कि अर्जुन टैंक को कहां तैनात किया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications