झारखंड में नक्सली हमले में 11 पुलिसकर्मी शहीद
पुलिस के अनुसार नक्सलियों का पहला हमला शुक्रवार दोपहर बोकारो में फुसरो बाजार के समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर हुआ, जिसमें दो पुलिकर्मी शहीद हो गए। नक्सलियों की अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल भी हो गए।
इस घटना के बाद बोकारो स्थित बरमो पुलिस स्टेशन इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई।
बोकारो जिले के नवाडीह इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए बारुदी सुरंग विस्फोट में नौ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक वी.डी.राम ने इस संबंध में जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications