पाकिस्तान में विस्फोटों में 8 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लाहौर में जामिया नाईमी मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में मस्जिद के प्रमुख मौलवी सरफराज अहमद नईमी की मौत हो गई। लाहौर के पुलिस अधीक्षक चौधरी शफीक ने कहा हमले में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
नईमी को उदारवादी मौलवी माना जाता था। वह स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के खुले समर्थकों में एक थे।
दूसरा धमाका पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के नौशेरा की एक मस्जिद में हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 40घायल हो गए।
नौशेरा के पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला खान ने कहा कि आत्मघाती हमलावर कार से आया था। यह मस्जिद सेना के आपूर्ति डिपो के समीप स्थित है और यहां सैनिकों और सैन्य अधिकारियों का आना-जाना होता रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications