सेंसेक्स में 174 अंकों की गिरावट
मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 173. अंक यानी 1.13 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 15446.82 अंक पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 15,600.3 के उच्चतम और 15,174.28 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी सुबह 4637.55 अंक पर खुला और 54.30 अंक यानी 1.17 फीसदी गिरकर 4583.40 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 4693.20 के उच्चतम और 4566.15 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.1 फीसदी और स्मालकैप सूचकांक में 2.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications