पटनायक ने बर्लिन में बनाई बुद्ध की बालू की आकृति
उड़ीसा के पुरी जिले के निवासी पटनायक ने बर्लिन में 4 से 11 जून तक आयोजित दूसरी संयुक्त बालू कलाकृति महोत्सव (यू्एसएफ) विश्व बालू कलाकृति चैंपियनशिप 2009 के लिए यह कलाकृति तैयार की।
पटनायक ने बर्लिन से फोन पर आईएएनएस को बताया, "इस चैंपियनशिप में 12 अलग-अलग देशों के लगभग 12 कलाकारों ने हिस्सा लिया। मुझे आशा है कि इस बार भी मुझे ही सबसे अच्छी कलाकृति बनाने का पुरस्कार मिलेगा।"
पटनायक ने पिछले साल इसी शहर में आयोजित चैंपियनशिप के पहले संस्करण का खिताब जीता था। पटनायक ने ग्लोबल वार्मिग विषय पर एक कलाकृति तैयार की थी, जिसे खूब सराहा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications