जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस संभालेगी कानून व्यवस्था (लीड-1)

राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए चिदम्बरम ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हम नए सिरे से राज्य में पुलिस और सुरक्षाबलों की जिम्मेदारियां तय करना चाहते हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पुलिस के हाथों में होगी जबकि सेना पारम्परिक तौर पर सीमा की सुरक्षा संभालेगी और घुसपैठ रोकेगी।"

उन्होंने कहा, "हालांकि जिम्मेदारियां तय करने में वक्त लगेगा लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मामले में राज्य पुलिस की जिम्मेदारी प्राथमिक रहेगी। अद्ध्र्रसैनिक बलों की जरुरत जब होगी तो उन्हें सहायता के लिए बुलाया जाएगा।"

सशस्त्र बल विशेषाधिकार विधेयक (एएफएसपीए) को फिर से बहाल करने के बारे में पूछे जाने पर चिदम्बरम ने कहा, "एएफएसपीए विचार का विषय है। दो महीने पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक में यह मुद्दा उठा था। मैंने वादा किया है कि मैं इस मामले पर गौर करूंगा। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से इस मसले पर मैं बात करूंगा। हम सभी आवश्यक पहलूओं पर विचार करेंगे।"

घाटी क्षेत्र के शोपियान में दो महिलाओं की बलात्कार के बाद हत्या कर देने के मामले से संबंधित एक सवाल पर चिदम्बरम ने कहा, "राज्य सरकार चाहती है कि वह इस मामले की विस्तार से जांच कराए। वह न्यायिक जांच के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों से भी इस मामले की जांच कराना चाहती है और दोषियों को सजा दिलाना चाहती है।"

उन्होंने कहा कि अलगाववादियों से बातचीत की प्रक्रिया उचित समय पर आरंभ होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+