'घुसपैठ के आंकलन के बाद कश्मीर से कम हो सकते हैं सैनिक'
कपूर ने शुक्रवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "घुसपैठ बढ़ने की आशंका ज्यादा है क्योंकि सीमा के उस पार बड़ी संख्या में आतंकवादी शिविर मौजूद हैं।"
सैनिकों की संख्या कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "हमें इस गर्मी के दौरान घुसपैठ की स्थिति को देखना होगा और अमरनाथ यात्रा के बाद ही इस सवाल पर विचार हो सकता है।"
सेना प्रमुख ने कहा, "हालात धीरे-धीरे सुधरते हैं और जब सरकार को लगेगा कि सेना को वापस बुला लेना चाहिए तो हम यह करेंगे।"
उधर, जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि राज्य की सुरक्षा का प्राथमिक दायित्व पुलिस का होगा।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications