आस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्रों की हिफाजत की प्रतिबद्धता जताई

सिडनी, 12 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया सरकार ने भारतीय छात्रों पर हो रहे नस्लीय हमलों से उनकी हिफाजत के लिए शुक्रवार को हरसंभव कदम उठाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

इन हमलों की वजह से अरबों डॉलर के शिक्षा उद्योग और द्विपक्षीय संबंध दोनों ही खतरे में पड़ गए हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक के बाद उपप्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने कहा, "हम आस्ट्रेलियाई समुदाय को संदेश दे रहे हैं कि अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

जूलिया ने कहा, "हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती, खास तौर पर हाल के दिनों में विक्टोरिया और न्यू साऊथ वेल्स में जो कुछ भी हुआ है, उसे तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"

सरकार ने यह प्रतिबद्धता सिडनी और मेलबर्न में भारतीय छात्रों की रैलियों के बाद जाहिर की है। इन्हीं रैलियों की वजह से पुलिस को रेलवे स्टेशनों पर गश्त बढ़ानी पड़ी है। हमले की ज्यादातर वारदातें रेलवे स्टेशनों पर ही हुई हैं। भारतीय छात्रों ने भी अपने समुदाय के लोगों को रेलवे स्टेशनों से उनके घरों तक हिफाजत से पहुंचाने के लिए सर्तकता समूह बनाए हैं।

जूलिया ने एक हॉटलाइन स्थापित करने की भी घोषणा की जिस पर भारतीय छात्र संपर्क कर सकते हैं। बैठक में भाग लेने वाले मंत्रियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के कार्यबल गठित करने पर सहमति व्यक्त की है जो विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विदेशी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

जूलिया ने कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को यह संदेश देने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं कि उनका इस वतन में स्वागत है।"

इसी बीच एक अन्य 22 वर्षीय भारतीय छात्र पर एडीलेड में हमला होने की खबर है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक 17 वर्षीय युवक को गिरफ्तार भी किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+