अमेरिकी सदन ने पाक को आर्थिक मदद मंजूर की (लीड-1)
'पाकिस्तान स्थायी सहायता एवं सहयोग वृद्धि (पीईएसीई) अधिनियम-2009' को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में गुरुवार को 185 के मुकाबले 234 मतों से मंजूरी मिली।
विदेश विभाग की समिति के डेमोक्रेट प्रमुख हॉवर्ड एल. बेरमैन ने कहा, "हम पाकिस्तान में आपात स्थिति और वहां उचित बदलावों की जरूरत स्वीकारते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारा पाकिस्तान से यह कहना है कि वह अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करे और हम यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस उसे 'ब्लैंक चैक' देना जारी नहीं रखेगी।"
इस विधेयक में पाकिस्तानी में स्थायी लोकतंत्र और समृद्धि के लिए आर्थिक मदद का प्रावधान है। बेरमैन ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह विधेयक पाकिस्तानी जनता के लिए फायदेमंद है, इसका गंभीरता से निरीक्षण और लेखा परीक्षण करना होगा।
उन्होंने कहा, "हमें पाकिस्तानी सरकार और अवाम के साथ सच्ची रणनीतिक साझेदारी कायम करने, लोकतांत्रिक सरकार को मजबूती देने और पाकिस्तान के स्थायित्व के लिए काम करने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications