कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कश्मीर पुलिस के हाथों में : चिदम्बरम
गुरुवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए चिदम्बरम ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हम नए सिरे से राज्य में पुलिस और सुरक्षाबलों की जिम्मेदारियां तय करना चाहते हैं। सेना पारम्परिक तौर पर सीमा की सुरक्षा संभालेगी और घुसपैठ रोकेगी।"
उन्होंने कहा, "हालांकि जिम्मेदारियां तय करने में वक्त लगेगा लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मामले में राज्य पुलिस की जिम्मेदारी प्राथमिक रहेगी। अद्ध्र्रसैनिक बलों की जरुरत जब होगी तो उन्हें सहायता के लिए बुलाया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications