मध्य प्रदेश में लाखों लड़कियों को बांटी गईं साइकिलें
राज्य के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस योजना का क्रियान्वयन लोक शिक्षण निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। वर्ष 2005-2006 तक अनुसूचित जाति, जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की लड़कियों को साइकिलें प्रदान की जाती थीं।
इस योजना में वर्ष 2006-07 के दौरान कुछ तब्दीली की गई और साइकिलें समस्त वर्ग की लड़कियों को प्रदान की जाने लगीं। योजना के तहत सभी वर्ग की लड़कियों को साइकिल के लिए 2,400 रुपये दिए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications