हैदरबाद: 6 वर्षीय बच्ची को स्वाइन फ्लू

चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के नमूनों की जांच सकारात्मक रही है। बच्ची नौ जून को अपने माता-पिता और छह महीने के भाई के साथ न्यूयार्क से यहां पहुंची थी। इस बच्ची का आंध्र पदेश चेस्ट हास्पिटल में उपचार चल रहा है। इसके माता-पिता की जांच नकारात्मक रही है लेकिन भाई की जांच रिपोर्ट अभी आनी है।
एनआईसीडी भेजे गये नमूने
उधर, न्यूजर्सी से अपने अभिभावकों के साथ गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे चार महीने के एक बच्चे में भी फ्लू के लक्षण देखे गए। उसके नमूनों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेजा गया है।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को महामारी घोषित कर दिया। यह बीमारी ने 74 देशों में अब तक 28,774 लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। इससे 144 लोगों की मौत भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications