आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला

समाचार पत्र एडवरटाइजर ने शुक्रवार को खबर दी कि 22 वर्षीय छात्र की नाक से खून बह रहा था और जबड़ा सूज गया था।

छात्र ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रुं डेल मॉल जा रहा था तभी हमलावर ने उसकी पगड़ी पर मारा जिसके बाद झगड़ा शुरु हो गया। पुलिस ने इस सिलसिले में शुक्रवार तड़के 17 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एडीलेड साऊथ आस्ट्रेलिया की राजधानी है। साऊथ आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माइक रान ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे 'कलंक' करार देते हुए कहा है, "हम किसी भी तरह का नस्लभेद बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

एडीलेड में भारतीय छात्र पर हमला ऐसे समय किया गया है जबकि पिछले कुछ दिनों से मेलबर्न में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। आस्ट्रेलिया में पिछले एक महीने में भारतीय छात्रों पर हमले की 11 घटनाएं हो चुकी हैं।

सिडनी और मेलबर्न में भारतीय छात्रों ने इन हमलों के विरोध में रैलियां की हैं और मकान मालिकों, नियोक्ताओं और प्रशिक्षण संगठनों द्वारा छात्रों के शोषण की जांच कराने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+