बजरी ढेर में दबने से 4 बच्चों सहित 7 की मौत
चंडीगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार सुबह बजरी से लदे एक ट्रक के पलट जाने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्यों की दब जाने से मौत हो गई। ये सभी लोग ट्रक पर लदी बजरी पर बैठे थे।
पुलिस के मुताबिक यह ट्रक हिमाचल प्रदेश से पटियाला आ रहा था और बनूर कस्बे में हादसे का शिकार हो गया। ट्रक पर क्षमता से अधिक बजरी लदी थी।
बनूर थाने के अधिकारी अजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के रहने वाले थे। ये लोग ट्रक पर लदी बजरी पर बैठे थे। चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रक पलट गया।"
उन्होंने कहा, "सूचना मिलते ही हम तत्काल मौके पर पहुंच गए। बजरी के नीचे से शव निकालने में चार घंटे से अधिक का समय लगा। चालक और उसके सहायक को भी हल्की चोटें आई हैं।"
सिंह ने कहा कि मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और चार बच्चे हैं। बच्चों की उम्र एक से तीन वर्ष के बीच है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications