'स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित करने का फ़ैसला'

स्वाइन फ़्लू के मामलों में लगातार तेज़ी आई है. ताज़ा आँकड़ों के मुताबिक़ अब तक 74 देशों में स्वाइन फ़्लू के 28 हज़ार मामले सामने आए हैं.
अब तक स्वाइन फ़्लू से 141 लोग मारे गए हैं.
जिनेवा से बीबीसी संवाददाता का कहना है कि कम से कम दो क्षेत्रों उत्तरी अमरीका और ऑस्ट्रेलेशिया (ऑस्ट्रेलिया और एशिया) में स्वाइन फ़्लू का वायरस तेज़ी से फ़ैला है.
'विकल्प नहीं'
बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़ इस स्थिति में डब्लूएचओ के निर्देश के मुताबिक़ स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अब डब्लूएचओ के सामने समस्या ये है कि एक बार स्वाइन फ़्लू को महामारी घोषित करने के बाद विश्व स्तर पर बढ़ने वाली चिंता से कैसे निपटा जाए और प्रभावित देशों को उचित सलाह दी जाए.
इस साल अप्रैल में मैक्सिको में पहली बार स्वाइन फ़्लू का मामला सामने आया था. उसके बाद से यह 74 देशों में फैल चुका है.
ब्रिटेन में भी स्वाइन फ़्लू के 800 मामले सामने आए हैं और स्कॉटलैंड के कुछ हिस्से ज़्यादा प्रभावित हैं. ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान और चिली में भी स्वाइन फ़्लू के मामले तेज़ी से बढ़े हैं.


Click it and Unblock the Notifications