61 साल के हुए लालू यादव

लालू ने अपने 61 वें जन्मदिन के मौके पर कहा कि वह चाहते हैं कि देश का हर व्यक्ति इतना खुशहाल हो कि अपने जन्म दिन की खुशियां मना सके। लालू को उनके जन्मदिन पर उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तोहफे में गुलाब का फूल भेंट किया। इस मौके पर राजद के कई नेता तथा पूर्व सांसदों ने उन्हें बधाई दी।
जन्मदिन के मौके पर पूर्व रेल मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि उनका 61 वर्ष का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आगे का जीवन और संघर्षपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वैसे तो मुझे तिथि मालूम नहीं है लेकिन मैं 'अनुमान' पर 11 जून को ही जन्मदिन मनाता आया हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications