इग्नूः अब बीपीओ के लिए भी कोर्स

Bpo India
नई दिल्ली। बीपीओ के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अब बीपीओ के लिए भी पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। यह विशेष पाठ्यक्रम छह महीने का है जो ऑनलाइन होगा।

गौरतलब है कि देश में बीपीओ उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही इसमें काम करने के लिए युवाओं की दिलचस्पी भी बढ़ी है। इसे देखते हुए ही इग्नू ने नया पाठ्यक्रम शुरु किया है। इग्नू का दावा है कि उसके इस नए पाठ्यक्रम को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस पाठ्यक्रम में पंजीकरण करवाने वालों में अधिकांश वाणिज्य और लेखा (एकाउंटेसी) के छात्र हैं। पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षित किया जाएगा। छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रयोगशाला की भी व्यवस्था की जाएगी।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नैसकॉम) के अनुसार भारत में बीपीओ उद्योग में 11 लाख से अधिक लोग काम करते हैं। इनमें ज्यादातर 30 वर्ष से कम उम्र के हैं। बीपीओ उद्योग का अनुमान है कि वर्ष 2010 तक वह 25 से 30 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+