लखनऊ से उड़ान भरना सस्‍ता हुआ

IndiGo
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी से हवाई यात्रा की बढ़ती डिमांड को देखते हुए विमानन कंपनी इंडिगो ने लखनऊ से सभी बड़े शहरों के लिए उड़ाने सस्‍ती करने का निर्णय लिया है। नई किराया तालिका के अंतर्गत लखनऊ से दिल्‍ली का किराया सभी करों समेत मात्र 1730 रुपए होगा।

इंडिगो के अध्‍यक्ष आदित्‍य घोष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार साल में लखनऊ से उड़ाने भरने वालों की संख्‍या दोगुनी हो गई है, जबकि उड़ानों की संख्‍या नहीं बढ़ी। लखनऊ से पटना, दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, आदि सभी बड़े शहरों के लिए बढ़ती डिमांड को देखते हुए आगामी पांच जुलाई से नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। पहली नई उड़ान लखनऊ से बेंगलुरू के लिए होगी, जो पटना और कोलकाता होते हुए जाएगी।

इसके अलावा लखनऊ से मुंबई, दिल्‍ली होते हुए, लखनऊ से कोलकाता, पटना होते हुए, लखनऊ से नई दिल्‍ली और लखनऊ से पटना नई उड़ानों में शामिल हैं। आदित्‍य घोष के मुताबिक 60 से 90 दिनों के अंदर यह सभी सेवाएं विस्‍तृत रूप ले लेंगी। नई उड़ानें खासतौर से यात्रियों की मांग को देखते हुए शुरू की जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही चेन्‍नई और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी।


नये किराए (कर समेत) इस प्रकार हैं-

लखनऊ से नई दिल्‍ली - 1730 रुपए
लखनऊ से बेंगलुरू - 4229 रुपए
लखनऊ से पटना - 1730 रुपए
लखनऊ से मुंबई - 2230 रुपए
लखनऊ से कोलकाता - 1930 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+