कनाडाई महिला के साथ ट्रेन में छेडछाड़

पीड़ित महिला के अनुसार वह अपने मित्र एडम के साथ गुआहाटी से दिल्ली जा रही थी। वह दोनों एसी डब्बे में सफर कर रहे थे उनके डब्बे में तोमर भी मौजूद था। मिहला के अनुसार ट्रेन जब कानपुर स्टेशन पर रुकी तो "मै शौच के लिए गई तभी तोमर भी मेरे पाछे आ गया और बाहर खड़ा होकर इंतेज़ार करने लगा।"
महिला के उनुसार वह जैसे ही शौचालय से बाहर निकली तोमर ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे ज़बरदस्ती शौचालय में अपने साथ ले जाने की कोशिश की। महिला ने तोमर को धक्का दिया और और मदद के लिए चिल्लाई। जिसपर एडम और अन्य यात्री उसकी मदद को पहुंच गए और उन्होंने तेमर को जीआरपीएफ के हवाले कर दिया।
एडम ने बताया कि वह दोनों भारत दर्शन के लिए आएं हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले उनका बैग चोरी हो गया जिसमें उनका पासपोर्ट, पैसे और कुछ ज़रुरी कागज़ात थे। वह दोनों दिल्ली स्थित कनाडाई एंबेसी में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे तभी ट्रेन में यह घटना घटी। वहीं तोमर ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि "मुझे नहीं मालूम यह महिला मुझपर झूटे आरोप क्यों लगा रही है"।
गौरतलब है पिछले एक सप्ताह में कानपुर में विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कानपुर स्थित एक अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने एक ब्रिटिश महिला का रेप करने की कोशिश की थी।


Click it and Unblock the Notifications