बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश त्रिपाठी ने गुरूवार को बताया कि बुधवार रात जिले के अहरौरी गांव से बारातियों को ले जा रही एक बस आरा जिला के बरहार गांव जा रही थी, तभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 84 पर धमार गांव के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर से टकरा गई।
तीन लोगों की मौके पर ही मौत
त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक और व्यक्ति की मौत गुरूवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी गजराजगंज थाने में दर्ज करा दी गई है, जबकि दोनों वाहनों के चालक फरार बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications