दिल्ली में बारिश के आसार
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को गुरुवार को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं क्योंकि मौसम विभाग ने यहां गरज के साथ छींटे पड़ने और उसकी वजह से तापमान में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में बादल छाए रहेंगे और यहां बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पश्चिमी राजस्थान पर बने हवा के चक्रवाती दबाव की वजह से होने वाली बारिश से दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।"
बुधवार दोपहर की बारिश ने दिल्लीवासियों को तपती गर्मी से राहत दिलाई थी। यहां 2.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि बारिश से आद्र्रता का स्तर बढ़कर 61 प्रतिशत हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बुधवार का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications