लंदन में सम्मानित हुए कलाम
कलाम को यह सम्मान एक विशेष रात्रि भोज समारोह में एकेडमी के अध्यक्ष और ब्रिटिश पेट्रोलियम के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी लॉर्ड जॉन ब्राउन ने दिया। यह पुरस्कार गैर यूरोपीय नागरिक को इंजीनियरिंग सहित वाणिज्यिक या शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
रात्रि भोज समारोह में प्रिंस फिलीप भी मौजूद थे। कलाम को बुधवार को प्रतिष्ठित क्वींस विश्वविद्यालय ने भी मानद डिग्री से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति पीटर ग्रेगसन ने कलाम को 'एक वैज्ञानिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इंजीनियर' करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications