सुरक्षा परिषद का, उत्तर कोरियाई जहाजों की जांच का प्रस्ताव
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा परिषद के छह पृष्ठों वाले एक मसौदे में कहा गया है कि वर्ष 2006 में उत्तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंध भी यथावत जारी रहेंगे। उसी वर्ष उत्तर कोरिया ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था।
नए प्रस्ताव में सभी देशों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर उत्तर कोरियाई सामान की जांच करें।
सुरक्षा परिषद के इस मसौदे में सभी देशों को 45 दिन के भीतर इस बात की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया कि उन्होंने इस प्रस्ताव का क्रियान्वयन किया या नहीं।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया विगत 25 मई को अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications