पाक ने भारतीय सीमा पर कम सैनिक तैनात किए : हॉलब्रूक
हॉलब्रूक ने यह नहीं बताया कि पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा पर कितने सैनिक तैनात किए। उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "कुछ कारणों से मैं आपको आंकड़े नहीं दे सकता। यह पाकिस्तान सरकार का काम है न कि मेरा।"
हॉलब्रूक ने कहा मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा की अपेक्षा अफगानिस्तान से लगी सीमा पर अधिक सैनिक तैनात किए। उन्होंने कहा, "और मेरा मानना है कि इस पर कोई सवाल भी नहीं करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications