सेतुसमुद्रम परियोजना फिर शुरू की जाए : करूणानिधि
रामनाथपुरम संयुक्त पेयजल योजना का राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करते हुए करुणानिधि ने कहा, "पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा आरंभ किए गए सेतुसमुद्रम परियोजना का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है लेकिन किसी षडयंत्र के कारण इसका काम रूका हुआ है। इस परियोजना का काम फिर से आरंभ करने के लिए केंद्र सरकार को कदम उठाने चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि मौजूदा सरकार इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाएगी। सरकार के सहयोग से हम इस परियोजना का काम पूरा सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications