शिक्षा के क्षेत्र में भारत-अमेरिका संयुक्त कार्यबल का गठन होगा
अमेरिकी विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्स और मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के बीच गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई।
सिब्बल और अमेरिका के शिक्षा मंत्री इस प्रस्तावित कार्यबल के मुखिया होंगे। यह कार्यबल साल में एक बार अमेरिका और फिर भारत में मिलेगा। यह कार्यबल माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करेगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, "अमेरिका शिक्षा के क्षेत्र में भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती का पक्षधर है।"
इसके मुताबिक सिब्बल ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी शिक्षा का युग रहेगा और भारत की इसमें भूमिका अतिमहत्वपूर्ण रहेगी क्योंकि यहां सबसे अधिक युवा आबादी है और इस लिहाज से इस क्षेत्र में काम करने वाले प्रशिक्षित कार्यबलों की तादाद भी भारत में सबसे अधिक रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications