स्वाइन फ्लू से भयभीत होने की जरूरत नहीं : प्रो. वालिया

प्रोफेसर किरण वालिया ने कहा कि एच1एन1 फ्लू के लक्षण होने पर लोगों को तुरंत अस्पतालों में सम्पर्क करना चाहिए और इसकी जांच करानी चाहिए। बीमारी की पुष्टि होने पर मरीज को घर पर न रख कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए क्योंकि अस्पताल में पुख्ता उपचार होने के साथ-साथ सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ऐसा न करने पर घर के अन्य सदस्य भी इस बीमारी के संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

प्रोफेसर वालिया ने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं। चिकित्सकों व पैरामेडिकल दलों को सरकार इस बीमारी से निपटने के लिए पहले ही प्रशिक्षण दिला चुकी है। अस्पतालों में इस बीमारी की दवा की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर और भी दवा मंगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजधानी के लोगों को इस बीमारी के विषय में सुरक्षा व बचाव की आवश्यकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। बीमारी के विषय में जानकारी हेल्प लाइन 23921401 से प्राप्त की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+