नरेगा की धीमी रफ्तार पर 16 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
मिली जानकारी के मुताबिक भिन्ड जिले में नरेगा के तहत चल रहे कार्यों की गति संतोषजनक नहीं है और इस पर चम्बल संभाग के आयुक्त एस़ डी़ अग्रवाल ने नाराजगी भी जताई है। इसके लिए अग्रवाल ने 16 कर्मचारियों को दोषी मानते हुए सेवा से मुक्त कर दिया है।
जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं उनमें जनपद पंचायत भिन्ड के सहायक परियोजना अधिकारी, दो उपयंत्री, गोहद जनपद पंचायत के एक सहायक यंत्री व दो उपयंत्री, जनपद पंचायत मेहगांव के छह उपयंत्री व एक प्रबंधक, जनपद पंचायत रौन के एक उपयंत्री व एक सहायक परियोजना अधिकारी और जिला पंचायत भिन्ड के परियोजना अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही 14 पंचायत सचिवों के वित्तीय अधिकार भी समाप्त कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications