कर्नाटक भाजपा में गतिरोध को थामने पहुंचे जेटली
भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया, "जेटली ने आज दोपहर येदियुरप्पा से भेंट की। वह अन्य मंत्रियों व विधायकों की राय भी जानेंगे।"
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली के विरोध में कर्नाटक सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उनकी मंत्रिपरिषद के चार सदस्यों के. एस. ईश्वरप्पा, जी. जर्नादन रेड्डी, जी. करूणाकर रेड्डी और बी. श्रीरामुलु ने बहिष्कार किया था।
सूत्रों के मुताबिक चार मंत्रियों का यह समूह कम से कम छह मंत्रियों को हटाने व अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मनमाफिक अधिकारियों की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री पर दबाव बनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications