ओबामा ने भारत-अमेरिकी रिश्ते की मजबूती को लेकर जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों में और भी मजबूती व गहराई को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखकर गुरुवार को यह प्रतिबद्धता जताई। अमेरिकी विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्‍स ने यह पत्र आज प्रधानमंत्री को सौंपा।

बर्न्‍स ने बाद में पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैंने राष्ट्रपति बराक ओबामा का निजी संदेश प्रधानमंत्री को दिया जिसमें उन्होंने भारत के साथ रिश्तों को और भी मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई है।"

उन्होंने कहा, "अमेरिका भारत को 21वीं सदी का एक महत्वपूर्ण वैश्विक सहयोगी मानता है। आने वाले दिनों में हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।"

इससे पहले वाशिंगटन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने यह सार्वजनिक किया था कि बर्न्‍स ओबामा का पत्र प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंपेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+