सुखबीर को बर्खास्त किए जाने की मांग
राज्यपाल एस. एफ. रोड्रिग्स को पत्र लिखकर खरा ने उनका ध्यान आकर्षित किया है कि बादल को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने को पांच महीने से अधिक का समय होने जा रहा है लेकिन अभी तक संवैधानिक जरूरत के मुताबिक वह विधानसभा के सदस्य नहीं बन सके हैं।
उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कहा, "इस परिस्थिति में बादल यदि इस्तीफा नहीं देते तो मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें और उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करें। कांग्रेस मानती है कि उनके द्वारा अब यदि कोई आदेश पारित होता है तो उसे असंवैधानिक और अनुचित करार दिया जाना चाहिए। कानून के लागू करने वालों से हम कहना चाहते हैं कि उनके आदेशों को वे लागू न करें।"
उल्लेखनीय है कि बादल को उप मुख्यमंत्री बने रहने के लिए 20 जुलाई तक विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हो जाना था। यह अब संभव भी नहीं है क्योंकि चुनाव आयोग ने किसी भी विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषण उक्त तारीख के लिए नहीं की है।
इससे पहले, बादल ने जालंधर में पत्रकारों से कहा, "किसी कारणवश निर्धारित समय के बीच मैं चुनाव में शामिल नहीं हो सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications