मंत्री ने तिरुपति मंदिर को भेंट किया 45 करोड़ का मुकुट
जर्नादन रेड्डी ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह चढ़ावा चढ़ाया। रेड्डी का आंध्र प्रदेश में इस्पात कारखाना है।
रेड्डी ने हालांकि इस मुकुट की कीमत बताने से इनकार किया, लेकिन इसकी अनुमानित कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुकुट का वजन 30 किलोग्राम और इसे बनाने में करीब 9 महीने लगे। रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के करीबी हैं।
उल्लेखनीय है भगवान वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिर के रूप में जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications