बैंक कर्मचारियों से 61 लाख रुपये की लूट
पुलिस ने बताया, "बैंक के दो कर्मचारी राजेंद्र भाई पटेल और पारीन शाह दो बैग में रुपये भर के एक कार से बैंक शाखा पारिमल गार्डन से बैंक मुख्यालय कालुपुर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई।" यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने पारिमल गार्डन के पास बैंक कर्मचारियों की गाड़ी रोक कर लूट की वारदात की। घायल कर्मचारियों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications