कांग्रेस ने शिवराज पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। इस मौके पर पचौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से जो वादा किया था वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि किसानों से की जा रही वसूली रोकी जाए और खरीफ की फसल के लिए बीज और खाद की व्यवस्था हो।
पचौरी ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल बलराम जाखड़ को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें बैरसिया और हुजूर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों के कर्ज माफ करने, फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के उचित क्रियान्वयन करने, बिजली व पेयजल संकट दूर करने आदि की मांग की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications