कैगा परमाणु संयंत्र से वैज्ञानिक लापता
एल.महालिंगम (47 वर्ष) नामक वैज्ञानिक सोमवार सुबह करीब छह बजे सैर को निकला था लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा।
महालिंगम की पत्नी विनायकर सुंदरी ने दिन भर उसके घर लौटने की राह देखने के बाद देर सोमवार उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्लापुर थाने में दर्ज करा दी है।
मल्लापुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कृष्णा गोकर ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक लापता वैज्ञानिक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उनका पता लगाने के लिए सभी उपाय कर रही है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और परमाणु संयंत्र के कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस ने टाउनशिप में स्थित एक झील, नजदीक के जंगलों और काडरा और कारवार जैसे स्थानों पर वैज्ञानिक की तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला।
कैगा के प्रवक्ता जुगल किशोर ने बताया कि महालिंगम पिछले 10 वर्षो से संयंत्र में काम कर रहे हैं और टाउनशिप के एक आवास में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications