लालू से वापस लिया जा सकता है आजीवन पास
इस संबंध में पिछले 19 मई को रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किए गए आदेश के बारे में जब ममता से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, "इस प्रकार का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।"
आगे यह पूछे जाने पर कि तो क्या उनसे पास वापस लिए जाएंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "सारी बातें कही नहीं जाती।"
ज्ञात हो कि आईएएनएस ने पिछले दिनों यह खबर दी थी। रेलवे बोर्ड के इस आदेश की प्रति आईएएनएस के पास है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस आदेश को चुनौती दी थी और उसकी समीक्षा करने की मांग की थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इन पासों को वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने रेलवे बोर्ड के इस फैसले को अनैतिक बताया था।
ममता ने स्वीकार किया कि नाइक का लिखा पत्र उन्हें मिला है। उन्होंने कहा, "नाइकजी ने जो बात कही है, उससे मैं सहमत हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications