विजयन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
राज्यपाल आर. एस. गवई द्वारा रविवार को इस मामले की जांच आगे बढ़ाने की सीबीआई को अनुमति देने के बाद विजयन तथा आठ अन्य के खिलाफ ये आरोप पत्र आज सीबीआई की एक विशेष अदालत में दायर किए गए।
आरोपियों में एसएनसी लवलीन का एक अधिकारी, कनाडा की कंपनी और केरल राज्य बिजली बोर्ड के छह पूर्व अधिकारी शामिल हैं।
सीबीआई के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार आज दोपहर चार बड़े बक्सों में दस्तावेजों के साथ सीबीआई की विशेष अदालत पहुंचे। इन बक्सों में जांच से संबंधित दस्तावेज थे जिन्हें आरोप पत्र के साथ जमा किया गया।
उल्लेखनीय है कि विजयन पर आरोप है कि वर्ष 1997 में राज्य के ऊर्जा मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने दो ऊर्जा संयंत्रों के जीर्णोद्धार के लिए कनाडियाई कंपनी एसएनसी लवलीन को ठेका देने के मामले में अनियमितता बरती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications