अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने जान दी
गढ़ा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव ने आईएएनएस का बताया कि शाहपुरा का रहने वाला दिलीप रायकवार पेट दर्द से पीड़ित था और उसे तीन दिन पहले ही मेडीकल कॉलेज के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को दोपहर दिलीप ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यादव के मुताबिक दिलीप पेट दर्द के साथ मनोरोगी भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दिलीप के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications