7.2 प्रतिशत की विकास दर संभव : एसोचैम
उद्योग संगठन एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के सर्वेक्षण के अनुसार करीब 42 प्रतिशत प्रतिभागियों को विश्वास है कि नीतिगत सुधारों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि पर भारी प्रभाव पड़ेगा।
एसोचैम ने आठ प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है जो आर्थिक विकास दर के लिए महत्वपूर्ण हैं-नीतिगत सुधार,कंज्यूमर सेंटीमेंट,वित्तीय बाजार की स्थिति,ग्रामीण विकास,विश्व अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन,वित्तीय प्रोत्साहन,निवेश घोषणाएं और सरकारी खर्च।
सर्वेक्षण में शामिल 83 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस वर्ष सरकार महत्वपूर्ण सुधार लाने में सक्षम है।
चैंबर ने कहा कि सर्वेक्षण के नतीजों से एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने एक अनौपचारिक बैठक के दौरान वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को अवगत कराया।
सर्वेक्षण के अनुसार 91.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आने वाले महीनों में कंज्यूमर सेंटीमेंट में काफी अच्छे सुधार की संभावना है। इसके अनुसार वर्ष 2009-10 में कृषि क्षेत्र 4.6 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र 9.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा।
करीब 60 प्रतिशत लोगों ने माना कि इस वर्ष विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भारत के प्रति सकारात्मक रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications