मनमोहन ने अपनी टीम से रचनात्मक सोच विकसित करने को कहा
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अपने कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के 100 दिनों के एजेंडे पर चर्चा की।
बयान में कहा गया, "सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने सभी अधिकारियों से रचनात्मक सोच विकसित करने को कहा है। उन्होंने कामकाज के दौरान समानता बरतने और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी जताई।"
प्रधानमंत्री ने सरकार के पहले 100 दिनों के कार्यकाल के भीतर प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची को आगे बढ़ाए जाने के संबंध में और शिक्षा, स्वास्थ्य और नियामक संस्थाओं के सुधार संबंधी लंबित योजनाओं को पुनर्विचार करने पर भी अधिकारियों से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपनी मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के अभिभाषण में उल्लेखित प्राथमिकता वाले बिन्दुओं पर काम करने के लिए कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications