उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन पार्टी के लिए गर्व की बात: सोनिया (लीड-1)

लोकसभा चुनाव जीतने और केंद्र में उसके नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार बनने के बाद गुरुवार को पहली बार रायबरेली पहुंची सोनिया ने फिरोज गांधी महाविद्यालय में आयोजित आभार समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को अप्रत्याशित परिणाम मिले हैं। पार्टी यहां इतना बेहतर प्रदशर्न करेगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस जीत में महासचिव राहुल गांधी का अहम योगदान है। उन्होंने यहां बहुत मेहनत की।

सोनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को जो जनादेश मिला है वह गर्व की बात है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय उत्तर प्रदेश में परिवर्तन लाएगा।

इससे पहले, सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी के साथ एक विशेष विमान से रायबरेली के फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचीं। सोनिया गांधी का वहां बड़ी की संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हवाईअड्डे से दोनों फिरोज गांधी महाविद्यालय में आयोजित आभार समारोह में हिस्सा लेने पहुंचें, जहां सम्मानजनक जीत दिलाने के लिए उन्होंने विधानसभावार अलग-अलग पंडालों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सोनिया ने कहा कि कई सालों बाद कांग्रेस को भारी बहुमत मिला है। इसके लिए पार्टी जनता की आभारी है। जनता ने हमें जो जनादेश दिया हम उसमें पूरी तरह से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास की बात करती है। इसीलिए चुनाव में सत्ता विरोधी लहर को हम नाकाम करने में सफल रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में जात-पात और मजहब की राजनीति करने वालों को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अब विकास के आधार पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए।

सोनिया का चुनाव अभियान संभालने वाली प्रियंका गांधी ने भी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि विकास के नाम पर हमने यह चुनाव जीता है। अब वक्त आ गया है कि जनता जागरूक बने।

इस दौरान उन्होंने रायबरेलीवासियों से चुटकी लेते हुए कहा कि आप लोगों ने छह-सात लाख वोट से जिताने का वादा पूरा नहीं किया। इसका हिसाब अगले चुनाव में लूंगी। इस बार बहुत गर्मी थी, इसलिए कुछ नहीं कहूंगी।

सोनिया के आगमन पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डी. सी. मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के सभी थानों के पुलिस बल के अलावा पड़ोसी जिलों लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर से भी पुलिस बल मंगाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+