असम में एनडीएफबी के 5 आतंकवादी मारे गए
एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, "दक्षिणी असम के कारबी एंगलोंग जिले में गुरुवार सुबह सेना और एनडीएफबी के आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और गोला बारूद बरामद किया गया है।
एक अन्य घटना में बुधवार देर रात राज्य के उदलगिरी जिले में सेना के साथ हुई मुठभेड़ में एनडीएफबी के दो आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications