बलात्कार की शिकार महिला को न्याय का इंतजार
जानकारी के मुताबिक महिला से बलात्कार करने वालों में एक सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) का पूर्व नेता भी शामिल है। घटना में शामिल अभी तक सिर्फ एक अभियुक्त को ही गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी दल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)से मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
राजधानी भुवनेश्वर से 350 किलोमीटर दूर बारगढ़ जिले के पैगमल में बीजद नेता महेश अग्रवाल सहित तीन अन्य लोगों पर एक 24 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। यह घटना 10 मई की है।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन महिला ब्लॉक कार्यालय में एक सरकारी नौकरी के बारे में पूछताछ करने के लिए गई थी। वहीं अग्रवाल और उसके साथियों ने मदद करने का वादा किया और एक गोदाम में ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
महिला का फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला का आरोप है कि पुलिस जानबूझ कर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
बहरहाल घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अपराध शाखा ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक आरोपी गुनानिधी नाग को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications