सेंसेक्स में 55, निफ्टी में 17 अंकों की गिरावट (राउंडअप)
मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 55 और निफ्टी 17 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 55.34 अंकों (0.36 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,411.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,568.74 के सबसे ऊपरी और 15,240.73 के निचले स्तर भी पहुंचा। सुबह कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 50.55 अंकों की बढ़त के साथ 15,517.36 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 17.5 अंकों (0.3 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,637.70 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,679.55 के ऊपरी और 4,586.15 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। सुबह कारोबार के आरंभ में निफ्टी 2.15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,657.40 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप 11.92 अंकों (0.22 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,347.58 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 55.98 अंकों (0.90 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,150.44 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी धातु, वाहन और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में और सबसे अधिक गिरावट आईटी, सार्वजनिक उपक्रमों तथा तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई।
धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.95 प्रतिशत,वाहन उद्योग के शेयरों में 0.84 प्रतिशत और एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.58 प्रतिशत,सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्यों में 1.84 प्रतिशत और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications