पाकिस्तान में ट्रेन में विस्फोट, 1 मरा, 35 घायल
जियो टीवी ने खबर दी है कि विस्फोट बोलन एक्सप्रेस के तीसरे डिब्बे में हुआ। यह रेलगाड़ी कराची से क्वे टा जा रही थी।
राहत दल कोलपुर के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। क्वे टा के सिविल अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। राहत दल और अर्धसैनिक सीमांत कोर के जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं।
प्रतिबंधित बलूचिस्तान रिपब्लिकन आर्मी के प्रवक्ता ने मीडिया से फोन पर संपर्क करके विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
बलूचिस्तान के प्रधानमंत्री असलम रायसेनी ने विस्फोट की निंदा की है और संबद्ध प्रशासन से शुक्रवार तक रिपोर्ट देने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications