गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 55.34 अंकों (0.36 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,411.47 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 17.5 अंकों (0.3 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,637.70 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप 11.92 अंकों (0.22 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,347.58 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 55.98 अंकों (0.90 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,150.44 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications